
सिर्फ आधार कार्ड से लोन नहीं मिलता, लेकिन आज लोन लेने के लिए आधार कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है। क्यों की इसी की मदद से आपकी नागरिकता और सामान्य जानकारी का पता लगाया जाता है। आपकी Credit Profile अच्छी है, तो बहुत से Loan Apps है। जो तुरंत 1 लाख तक का लोन दे सकते है।
मार्किट में आपको 2 तरह के रास्ते देखने मिलेंगे, जहा से लोन प्राप्त किया जा सकता है।
- Loan App – छोटी लोन के लिए बेस्ट
- Bank Loan – बड़ी लोन के लिए सही
यदि आपको इमरजेंसी में इंस्टेंट कुछ पैसो की जरुरत है तो Mobile App से Personal Loan ले लीजिये। जिसमे एप्लीकेशन 1 से 10 हजार का लोन आसानी से दे देती है। इससे ज्यादा लोन एप्प से चाहिए तो आपकी इनकम का वेरिफिकेशन करना जरुरी होता है।
यदि आप कोई बड़ा लोन लेने की सोच रहे है तो अपने बैंक से संपर्क कर सकते है। आपकी जरुरत अनुसार बैंक आपको सरकारी या अन्य लाभकारी लोन के बारे में बता देगा।
आधार कार्ड से लोन कैसे ले
लोन प्राप्त करने के लिए 3 चीज़े सबसे ज्यादा जरुरी होती है। इन्ही 3 चीज़ो के आधार पर तय होता है की आपको लोन मिल पायेगा या नहीं।
- क्रेडिट स्कोर
- लोन डाक्यूमेंट्स
- आपकी जरुरत
इसके अलावा अगर आपके पास कुछ गिरवी रखने के लिए है तो भी लोन जल्दी मिल सकता है। इन तीनो को हम सही तरह से समझे तो कुछ इस तरह कह सकते है।
लोन आप प्राइवेट कंपनी से ले या भारतीय सरकारी बैंक से, दोनों केस में सबसे पहले आपकी Credit Profile देखि जाएगी। जिसमे 1 से लेकर 900 के बिच में आपका स्कोर हो सकता है। यह स्कोर आपकी Credit History के आधार पर बनता है। जैसे आपने पहले कितने का लोन लिया था, कैसे चुकाया, कितने समय में पैसे वापस किये।
क्रेडिट स्कोर 750+ हो तो आपको कम Interest Rate पर एक अच्छा Loan Offer मिल जायेगा। 700 से कम स्कोर है तो ज्यादा ब्याज या लोन ना मिले ऐसी स्थिति बन सकती है।
किसी भी तरह के लोन में उससे जुड़े डाक्यूमेंट्स होना आवश्यक है। जैसे,
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सैलरी स्टेटमेंट
- बैंक अकाउंट
- एप्लीकेशन फॉर्म
बस इतने में आपका Small Loan बिना किसी गारंटी के अप्रूव हो सकता है। लेकिन अगर आपको बड़ा लोन चाहिए तो कुछ गारंटी के तौर पर रखना पड़ सकता है। अक्सर बैंक कस्टमर की जमीन, गहने या कोई प्रॉपर्टी रखवा सकती है।
आधार कार्ड लोन के लिए योग्यता
जैसा की हमने बताया आपका Credit या Cibil Score अच्छा होना चाहिए। इसके अलावा कुछ सामान्य शर्ते है, जो निचे बताई है।
- लोन अनुसार भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- पहचान और एड्रेस का प्रूफ होना जरुरी है।
- स्टूडेंट है तो स्टूडेंट का कार्ड आवश्यक है।
- व्यापारी के लिए बिज़नेस का GST चाहिए।
- जॉब करते है तो इनकम का प्रूफ दिखाना होगा।
- सामान्य उम्र 21 से 60 होना जरुरी है।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स पास होने चाहिए।
इतना होने पर आप लोन लेने के लिए एक योग्य उमेदवार बन जाते है। अपना क्रेडिट स्कोर चेक करने के लिए Cibil Website पर जा सकते है।
आधार कार्ड से लोन लेने के तरीके
आज के ज़माने में वित्तीय आवश्यकताएं कभी भी आ सकती हैं। चाहे वह कोई आपातकालीन स्थिति हो, बच्चों की स्कूल फीस हो, या कोई अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना हो, पैसे की जरूरत अचानक आती है। ऐसे में, त्वरित और आसान लोन की तलाश करना हमारे लिए स्वाभाविक है।
आधार कार्ड ने इस प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। पहले जहां लोन के लिए ढेरों दस्तावेज़ और लंबी प्रक्रियाएं होती थीं, वहीं अब आधार कार्ड की मदद से आप तुरंत लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह लेख आपको आधार कार्ड से लोन लेने की पूरी प्रक्रिया, उसके फायदे, नुकसान और महत्वपूर्ण बातों को समझने में मदद करेगा।
(1) ऑनलाइन आवेदन से
- बैंक/NBFC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- पर्सनल लोन सेक्शन में जाकर “Apply Now” पर क्लिक करें।
- अपना आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स भरें।
- अब यहाँ लोन अमाउंट और टेन्योर चुनें।
- सबमिट करने के बाद, वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होगी।
- अगर आपकी एलिजिबिलिटी पास होती है, तो 24-48 घंटे में लोन आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।
(2) मोबाइल ऐप से
कई फिनटेक कंपनियाँ जैसे Kreditbee, Paytm, PhonePe और अन्य ऐप्स के जरिए भी आधार-आधारित लोन मिलते हैं।
- loan ऐप डाउनलोड करें और साइन अप करें।
- लोन सेक्शन में जाएँ और आधार कार्ड डिटेल्स दर्ज करें।
- इसी के साथ एप्प में दर्शायी अन्य डिटेल्स भी भरे।
- कुछ मिनटों में अप्रूवल की स्थिति का पता लग जायेगा।
(3) बैंक शाखा में जाकर
अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया से परेशान हैं, तो आप सीधे बैंक या NBFC शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारत के ज्यादातर बैंक में लोन की सुविधा देखने मिलती है। आपको जो भी लोन लेने में रूचि हो उस लोन के बारे में बैंक से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
लोग अक्सर बड़े लोन के लिए बैंक के पास जाना पसंद करते है। जैसे की कोई बिज़नेस शुरू करना है या पढाई के लिए लोन चाहिए। ऐसी स्थिति में बैंक सही दरों पर एक अच्छा लोन देता है। साथ ही लोन भरने के लिए एक लंबी अवधि भी मिल सकती है।
आधार कार्ड से लोन लेने के फायदे
आधार कार्ड से लोन लेने के कई फायदे हैं, जो इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं:
- तेज़ प्रक्रिया: आधार कार्ड आपकी पहचान और पते का मुख्य प्रमाण है, इसलिए दस्तावेज़ों के सत्यापन में लगने वाला समय बहुत कम हो जाता है। कुछ मामलों में, आपको मिनटों में मंज़ूरी मिल जाती है।
- न्यूनतम दस्तावेज़: आपको बहुत अधिक कागज़ात जमा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आधार कार्ड के साथ कुछ अन्य बुनियादी दस्तावेज़ (जैसे पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट) ही पर्याप्त होते हैं।
- डिजिटल प्रक्रिया: कई लेंडर (ऋणदाता) पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रदान करते हैं, जिससे आप घर बैठे ही लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सुरक्षित और विश्वसनीय: आधार-आधारित सत्यापन प्रक्रिया धोखाधड़ी को कम करने में मदद करती है। साथ ही लोन देने वाले और लेने वाले दोनों के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करती है।
- छोटी रकम के लिए आदर्श: 10 हजार से 1 लाख रुपये तक का लोन अक्सर छोटी अवधि की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त होता है।
महत्वपूर्ण बातें जिन पर ध्यान देना जरुरी है
आधार कार्ड से लोन लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है:
- ब्याज दरें: विभिन्न लेंडर्स की ब्याज दरें अलग-अलग होती हैं। हमेशा सबसे कम ब्याज दर वाले विकल्प को चुनने का प्रयास करें, लेकिन केवल ब्याज दर ही अंतिम कारक न हो।
- प्रोसेसिंग फीस: कई लेंडर लोन राशि का एक निश्चित प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस के रूप में लेते हैं। इसे आवेदन करने से पहले जांच लें।
- छिपे हुए शुल्क: सुनिश्चित करें कि कोई छिपे हुए शुल्क जैसे प्री-क्लोजर शुल्क (समय से पहले लोन बंद करने पर), देर से भुगतान शुल्क आदि न हों।
- ईएमआई (EMI): अपनी मासिक किस्त (EMI) को अपनी आय के अनुसार प्लान करें ताकि आपको पुनर्भुगतान में कोई परेशानी न हो।
- पुनर्भुगतान अवधि: अपनी सुविधा के अनुसार पुनर्भुगतान अवधि चुनें। लंबी अवधि में ईएमआई कम होती है, लेकिन कुल ब्याज अधिक चुकाना पड़ता है।
- सिबिल स्कोर: लोन आवेदन से पहले अपने सिबिल स्कोर की जांच करें। एक अच्छा स्कोर आपकी पात्रता बढ़ाता है।
- ऑनलाइन सुरक्षा: केवल विश्वसनीय और प्रमाणित वेबसाइटों/ऐप्स के माध्यम से ही आवेदन करें। अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें।
- नियम और शर्तें: लोन के सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और समझें। यदि कोई संदेह हो तो लेंडर से स्पष्टीकरण मांगें।
सावधानियाँ और धोखाधड़ी से बचें
- किसी भी अनजान वेबसाइट या ऐप पर आधार कार्ड की डिटेल्स शेयर न करें।
- बिना वेरिफिकेशन के लोन ऑफर पर भरोसा न करें।
- लोन देने से पहले फीस मांगने वालों से सावधान रहें।
- सिर्फ RBI-अनुमोदित बैंक/NBFC से ही लोन लें।
- व्हाट्सप्प पर फ्रॉड मैसेज आये तो उनसे बच कर रहे।
- किसी अनजान लोन कंपनी के साथ अपनी डिटेल्स साझा ना करे।
- कोई भी कंपनी OTP देने के लिए कहे तो मत दीजिये।
आधार कार्ड से लोन लेना आजकल एक आसान और तेज़ प्रक्रिया बन गई है। अगर आपको 1 लाख रुपये तक का तुरंत लोन चाहिए, तो आप ऊपर बताए गए तरीकों का उपयोग कर सकते हैं। हालाँकि, लोन लेने से पहले ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और टेन्योर को अच्छी तरह समझ लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।
FAQ’s
यहाँ आधार लोन से जुड़े कुछ जरुरी सवालो के जवाब बताये है।
(1) आधार लोन के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स चाहिए?
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आप पहचान और पता का प्रमाण देने के लिए पासोपर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, यूटिलिटी बिल आदि ले सकते हैं। साथ ही आवेदक को सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और फॉर्म 16 जैसे दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी।
(2) आधार कार्ड लोन पर ब्याज दर क्या है?
पर्सनल लोन की ब्याज दरें आम तौर पर 10 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। इससे व्यक्तिगत लोन कम ब्याज दरों पर मिल सकता है।
(3) लोन के लिए क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?
750 या उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों को आम तौर पर व्यक्तिगत लोन मिलता है। उससे कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों को भी कई लेंडर्स पर्सनल लोन देते हैं, लेकिन अधिक ब्याज दरों पर।
(4) क्या ऑनलाइन लोन लेना सुरक्षित है?
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐपों के माध्यम से व्यक्तिगत लोन के लिए आवेदन करना बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन किसी भी अन्य ऐप से लोन लेने से पहले, RBI द्वारा रजिस्टर्ड ऐप (जैसे KreditBee, CASHe, MoneyView आदि) की पुष्टि करें।
हमें आशा है की इस जानकारी द्वारा आपकी सही दिशा में मदद कर पाए है। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
