Airtel Payment Bank से लोन कैसे ले | जल्दी लोन पाने का तरीका

Airtel Payment Bank से लोन कैसे ले | जल्दी लोन पाने का तरीका

टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी एयरटेल द्वारा अब लोन भी लिया जा सकता है। कंपनी अपनी एप्प Airtel Thanks में Airtel Payment Bank की सुविधा दे रही है। जिसके तहत उनके यूजर Personal Loan के लिए अप्लाई कर सकते है।

ज्यादातर ग्राहकों को एप्प में फ़िलहाल एयरटेल 9 लाख तक का Instant Loan Offer दिखा रहा है। जिसे Paperless Process द्वारा कुछ ही मिनटों में अप्रूवल मिल सकता है। यह लोन पाने के लिए आपके मोबाइल में एयरटेल का एप्लीकेशन होना जरुरी है।

इस एप्प में एक Airtel Finance का सेक्शन है, जहा सामान्य ब्याज दरों पर लोन मिल जाता है। लोन देने से पहले कंपनी आपका Cibil Score और पूरी क्रेडिट प्रोफाइल चेक करेगी। यदि सब कुछ सही रहा तो आपको लोन दे दिया जायेगा।

साथ ही लोन को चुकाने के लिए एक लम्बी अवधि भी मिल जाती है। जिससे आपको बहुत जल्दी लोन वापस करने का टेंशन नहीं रहता। अगर आपका अनुभव एयरटेल कंपनी के साथ अच्छा रहा है तो उनका यह पेमेंट बैंक जरूर इस्तेमाल कर सकते है।

Airtel Payment Bank से लोन कैसे ले

हमने अपने बेहतरीन रिसर्च द्वारा आपके लिए Airtel Payment Bank से लोन आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया यहाँ बताई है। जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी अपनी प्रोसेस को जल्दी पूरा कर पाएंगे। बस आपको पोस्ट में बताये सभी स्टेप्स को अच्छे से फॉलो करना है।

(1) Airtel App Download

यदि आप Airtel User है और पहले से एप्प का इस्तेमाल कर रहे है तो बहुत बढ़िया बात है। सीधा Airtel Thank App ओपन करे और स्क्रीनशॉट में दर्शायी प्रक्रिया को आगे बढ़ाये। लेकिन नए यूजर है तो सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Airtel App को डाउनलोड कर लीजिये।

  • एप्प इनस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करे।
  • अपना मोबाइल नंबर डाल कर अकाउंट बना लीजिये।
  • अब आपको बहुत से फीचर्स दिख जायेगे।

(2) Airtel Finance Section

Airtel Loan 1

  • स्क्रीन पर Buy Airtel Product सेक्शन में जाये।
  • वहा एयरटेल फाइनेंस में View All पर क्लिक करे।
  • इतना करने पर Airtel Payment Bank खुल जायेगा।
  • वहा Personal Loan और Gold Loan होगा।

(3) Personal Loan Application

  • आपको पर्सनल लोन की जरुरत है तो वहा जाये।
  • अब Apply Now बटन पर क्लिक कर दीजिये।

Airtel Loan 3

  • पूरी लोन एप्लीकेशन अच्छे से भर दीजिये।
  • यदि आपका KYC बाकी है तो वो भी करे।
  • अपनी सारी Basic Details फील कर दीजिये।
  • डॉक्यूमेंट में आधार कार्ड, पैन कार्ड अपलोड करे।
  • आपका इनकम प्रूफ मांगे तो वो भी दीजिये।

अंत में आपका Bank Account लिंक करे, जिससे लोन के पैसे उस अकाउंट में आ जाये। अब सब कुछ सही होगा तो कुछ घंटो में आपको एयरटेल की तरफ से लोन मिल जायेगा। आप देखेंगे बैंक में पैसे आ गए होंगे और एप्प में लोन एक्टिव है वो दिखेगा।

Airtel Payment Bank लोन के लिए योग्यता

कोई भी लोन आपको उसकी योग्यता के आधार पर ही मिल सकता है। वैसे ही एयरटेल का लोन पाने के लिए भी आप में निम्नलिखित योग्यताए होनी चाहिए।

  • आपकी आयु 21 से 60 में होनी चाहिए।
  • कम से कम 20-25 हजार पगार होना चाहिए।
  • पगार 1 साल से लगातार मिल रहा हो।
  • 700 या 750 से ज्यादा Credit Score आवश्यक है।
  • Credit Profile का अच्छा होना जरुरी है।
  • Bad Credit History नहीं होनी चाहिए।
  • पहले से कोई बड़ा लोन बाकी ना हो।
  • आपके Multiple Loan ना चल रहे हो।

नोट: अगर आप एयरटेल सिम कार्ड के यूजर है तो आपके लिए लोन पाना थोड़ा आसान हो जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आप एयरटेल की मुख्य वेबसाइट पर जा सकते है।

Airtel Loan के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स

अगर आपके पास यहाँ बताये सभी डाक्यूमेंट्स होंगे तो आपको लोन पाने में आसानी होगी। दस्तावेज ना होना या कम दस्तावेज से आपका लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • सैलरी स्लीप
  • इनकम प्रूफ
  • बैंक स्टेटमेंट

बस इतने जरुरी डाक्यूमेंट्स होने पर आप घर बैठे Online Airtel Loans का फायदा उठा सकते है। पूरा प्रोसेस डिजिटल और पेपरलेस होगा, आपको कही भी जाने की आवश्यकता नहीं है।

नोट: यदि आपके डॉक्यूमेंट में कोई त्रुटि है तो पहले उसे सही कर लीजिये, उसके बाद लोन के लिए आवेदन करे।

Airtel Loan के Charges कितने है

ऑनलाइन लोन में अक्सर कही तरह के चार्जिस होते है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। Airtel Payment Bank के मुख्य शुल्क कुछ निचे बताये अनुसार है।

  • Interest Rate: एयरटेल फाइनेंस से पर्सनल लोन के लिए ब्याज दरें 9% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं और 30% प्रति वर्ष तक जा सकती हैं। अधिकतर ग्राहकों को 11.5% का चार्ज देना पड़ता है।
  • Processing Fee: यह आपके ऋण आवेदन को संसाधित करने के लिए लिया जाने वाला शुल्क है। एयरटेल फाइनेंस मुख्य राशि का 2% से 5% + GST का प्रोसेसिंग शुल्क लेता है।

इन दो मुख्य चार्ज के अलावा भी कुछ 2-3 अलग चार्ज होते है, जो यूजर केस पर निर्भर करता है, जो निचे दर्शाये अनुसार है।

  • Foreclosure Charges: यदि आप सहमत अवधि से पहले अपने ऋण का भुगतान करने का निर्णय लेते हैं तो ये चार्ज लगते हैं। जबकि एयरटेल फाइनेंस के साथ भागीदार कुछ ऋणदाता प्रीपेमेंट पेनल्टी नहीं ले सकते हैं।
  • Late Payment: यदि आप EMI भुगतान चूक जाते हैं या नियत तारीख से आगे इसमें देरी करते हैं, तो आपसे जुर्माना लिया जाएगा। ये चार्जिस भिन्न हो सकते हैं लेकिन आमतौर पर EMI मुख्य राशि का प्रतिशत (उदाहरण के लिए, EMI का 1-2%) या एक निश्चित रकम (उदाहरण के लिए, बाउंस चार्ज ₹1200 तक) होते हैं।

FAQ’s

आपकी सहायता के लिए यहाँ जरुरी प्रश्नो के उत्तर बताये है, जो शायद अभी आपके मन में भी चल रहा हो।

(1) Airtel Loan की अधिकतम और न्यूनतम सीमा क्या है?

  • न्यूनतम लोन राशि: ₹1,000
  • अधिकतम लोन राशि: ₹9 लाख (आपकी पात्रता पर निर्भर)
  • लोन अवधि: 3 महीने से 36 महीने तक

(2) क्या Airtel Payment Bank Loan के लिए CIBIL स्कोर जरूरी है?

हाँ, Airtel Loan की स्वीकृति में CIBIL/CRIF स्कोर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अच्छा क्रेडिट स्कोर (750+) होने पर लोन मिलने की संभावना अधिक बढ़ जाती है और ब्याज दर कम मिल सकती है।

(3) एयरटेल में लोन की EMI कैसे चेक करें?

एयरटेल EMI चेक करने के लिए यह स्टेप्स अनुसरे।

  1. Airtel Thanks App में ‘Loans’ सेक्शन पर जाएँ।
  2. EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें।
  3. लोन अमाउंट, टेन्योर और ब्याज दर डालें।
  4. अब आपकी EMI राशि दिखाई देगी।

(4) लोन अप्रूवल में कितना समय लगता है?

Airtel Payment Bank Loan की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है। यदि सभी दस्तावेज सही हैं, तो:

  • तुरंत अप्रूवल (कुछ मिनटों में) जल्दी आता है।
  • लोन राशि 24 घंटे के भीतर खाते में आ जाती है।

अगर लोन अप्रूवल में देरी हो रही है, तो कस्टमर केयर (1456/8800688006) से संपर्क करें।

(5) क्या एयरटेल के लोन में फ्रॉड हो सकता है?

बिलकुल नहीं, यह एक पुराणी भारतीय सिम कार्ड कंपनी है। जिसका रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा रहा है। ग्राहक इनकी लोन सुविधा से संतुष्ट रहते है और किसी भी तरह का फ्रॉड नहीं होता है।

आशा करता हु एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा लोन पाने की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। हो सके तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

MyTahuko
Logo