महिलाओं के लिए होम लोन कैसे मिलता है जाने पूरी जानकारी

महिलाओं के लिए होम लोन कैसे मिलता है जाने पूरी जानकारी

कहा जाता है की एक महिला की सुरक्षितता और कठिन समय के लिए उसके पास एक घर होना जरूरी है। पर ज़्यादातर भारतीय महिलाए ना तो नौकरी करती है ना ही घर के आर्थिक फैसले लेती है। इसलिए उनके लिए सरकार द्वारा एक सुरक्षित होम लोन की सुविधा दी जाती है।

जिसमे स्त्री बैंक से लोन लेकर अपना खुद का एक घर बनवा सकती है, जो उसके नाम पर होगा। इस लोन को कम व्याजदर पर दिया जाता है। साथ ही इसमें लोन को लौटाने का भी अधिक समय दिया जाता है। जिस वजह से महिला पर यह लोन आर्थिक बोझ बन के ना रहे।

हर किसी की ख्वाहिश होती है की उसका एक सपनो का घर हो, इसी सपने को सच करने के लिए आप ले सकती है महिला होम लोन। यह लोन एक रूप से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। ऐसा घर महिलाओ को सन्मान, सुरक्षितता और सुविधा प्रदान करने में मददरूप साबित होता है।

महिलाओ के लिए होम लोन

भारत में ऐसा बड़ा वर्ग है जिनके पास रहने के लिए योग्य घर नहीं है। ऐसे ही गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए महिला होम लोन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। इस लोन द्वारा जो मकान निर्मित होता है वह आवेदनकर्ता महिला के नाम पर होता है। महिला सशक्तिकरण की तरफ यह एक बड़ा कदम है।

कुछ आवश्कयक दस्तावेज और सही योग्यता मापदंडो के आधार पर आप बिलकुल सरलता से इस लोन को हासिल कर सकते है। जिन भी महिलाओ का क्रेडिट स्कोर अच्छा है या उच्च है उनके इस लोन के लिए प्राथमिकता मिलती है। घर खरीदने के लिए वित्तीय सहायताओ प्रदान करने वाला यह कल्याणकारी लोन है।

महिला होम लोन क्या है?

देश में अनेक लोग ऐसे है जो बेघर हो जाते है या उनका कोई घर नहीं होता। मुख्य रूप से यहाँ देश की महिलाओ की सुरक्षितता को लेकर भी सवाल उठते है। ऐसी ही हालत से गुजर रही महिलाओ को मकान बनाने के लिए आर्थिक सहाय प्रदान करने वाले लोन को महिला होम लोन कहा जाता है।

देश की हर नारी इस लोन को लेने के लिए योग्य है, जिनके मन में अपना खुद का एक घर बनाने की इच्छा है। किसी भी व्यवसाय या नौकरीपेशा स्त्री इसे आसानी से ले सकती है। इसमें घर बनाने के लिए 80 लाख से लेकर 15 करोड़ रूपये तक के लोन की सुविधाए भी उपलब्ध है।

महिला होम लोन की पूरी जानकारी

आज कल का समय बदल रहा है ऐसे में कही महिलाए भी अपने खुद के लिए एक घर खरीद रही है। ऐसी स्थिति में यदि आप भी घर खरीदना चाहती है तो सरकार द्वारा दी जाती महिला होम लोन आपके लिए बेहद खास है। जिसके द्वारा आपको अपना मकान बनाने के लिए वित्तीय सहाय प्रदान की जाती है।

यदि आप भी इस लोन को लेने में रूचि रखती है तो यहाँ दर्शाए गए टेबल की तमाम जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़े।

महिला होम लोन के प्रकार

सामान्य रूप से सभी को ऐसे ही लगता है की महिलाओ को सिर्फ एक ही तरह की लोन मिल सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है, नारी हर तरह की लोन ले सकती है। पुरुषो की तुलना में महिलाओ को लोन में सब्सिडी और व्याजदर पर सहायता भी दी जाती है।

यहाँ हमने लोन के कुछ ऐसे प्रकार दर्शाए है, जिनमे महिलाओ को खास लाभ मिल पाता है।

  • गृह निर्माण लोन (Home Construction Loan)
  • प्लॉट खरीद लोन (Plot Purchase Loan)
  • होम एक्सटेंशन लोन (Home Extension Loan)
  • होम रेनोवेशन लोन (Home Renovation Loan)
  • रेडीमेड हाउस लोन (Ready-to-Move Home Loan)
  • बैलेंस ट्रांसफर लोन (Balance Transfer Loan)
  • सहायक लोन (Pradhan Mantri Awas Yojana – PMAY Subsidy)

उपरोक्त दर्शाए गए सभी लोन में महिलाओ को काफी लाभ मिलता है। पुरुषो के मुकाबले उन्हें बैंक को कम व्याज देना पड़ता है। ज़्यादा से महिलाए यह लोन ले और अपने सपनो का घर सजा सके इस दिशा तरफ यह लोन कार्यरत है।

महिला होम लोन का उद्देश्य और लाभ

महिला होम लोन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को घर खरीदने, बनाने या रेनोवेट करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके तहत महिलाओ को कही फायदे मिलते है इनमे से मुख्य है की उन्हें सुरक्षितता प्रदान होती है।

अब तक अनेक महिलाए इस लोन का लाभ उठा चुकी है, इसके द्वारा आपको निचे दर्शाए फायदे मिलते है।

आसान लोन मंजूरी

  • महिला उधारकर्ताओं को लोन मंजूरी में प्राथमिकता दी जाती है।
  • यदि क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो सरलता से लोन के लिए मंजूरी मिलती है।
  • पुरुषो के मुकाबले महिलाओ को ऐसी लोन में जल्दी मंजूरी दी जाती है।

महिला की खुद की प्रॉपर्टी

  • ज़्यादातर भारतीय घरो में देखा जाता है की महिलाओ को प्रॉपर्टी नहीं मिलती उनको इससे लाभ मिलेगा।
  • इसके कारण महिला के नाम पर एक खुद की प्रॉपर्टी होगी जिसे वह लोन द्वारा ले सकती है।
  • उनका अपना खुद का सपनो का घर होगा तो वो जब चाहे वह रह सकती है।

उन्हें वित्तीय सहायता मिलती है

  • अधिकांश महिलाओ के पास घर बनाने की रकम नहीं होती, लेकिन लोन से उन्हें सहायता मिलती है।
  • इस लोन द्वारा मिल रहे रुपयों के द्वारा वह अपना खुद का एक मकान खड़ा कर सकती है।
  • आर्थिक स्तर पर मजबूत होने की वजह से उनमे आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

गृहिणी और नौकरीपेशा के लिए अलग सुविधाए

  • गृहिणी और नौकरी करने वाली दोनों प्रकार की महिलाओ के लिए इसमें अलग सुविधाए है।
  • नौकरी करने वाली स्त्री को अपना रोजगार प्रमाण देना पड़ता है।
  • गृहिणियां पति की आय के आधार पर लोन हासिल कर सकती है।

महिला होम लोन न केवल घर खरीदने की प्रक्रिया को सस्ता बनाता है, बल्कि यह महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सुरक्षा भी प्रदान करता है। यदि आप या आपके परिवार की कोई महिला घर खरीदने की योजना बना रही है, तो महिला होम लोन सबसे अच्छा विकल्प है।

लोन के पात्रता मापदंड

हर लोन में उमीदवार के पास कुछ योग्यता मापदंड होना जरूरी है। जिसके आधार पर ही यह तय किया जाता है की व्यक्ति इस लोन को लेने के लिए योग्य है नहीं। जो भी महिला लोन लेने के लिए उत्सुक है उनमे यहाँ दर्शाए गए कुछ पात्रता मापदंडो का होना आवश्यक है।

होम लोन के पात्रता मापदंड

  • महिला की नागरिकता मूल रूप से भारतीय होनी जरूरी है।
  • 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाए आवेदन कर सकती है।
  • यदि उमीदवार गृहिणी है तो उसके पति की आय गारंटी के लिए।
  • उमीदवार नौकरीपेशा है तो रोजगारी प्रमाण होना चाहिए।
  • विधवा और दिव्यांग महिलाओ को इस लोन में छूट दी जाती है।
  • उनके पास प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स और अड्रेस प्रूफ होना चाहिए।
  • रोजगार स्थिरता और क्रेडिट स्कोर को भी ध्यान में लिया जाता है।

अगर आप में यहाँ दर्शाए गए सारे पात्रता मापदंड मौजूद है तो आप इस लोन को लेने के लिए योग्य माने जाते है। इन सभी योग्यताओ के आधार पर और सही दस्तावेजों को साथ में जोड़ कर आप लोन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते है।

होम लोन के दस्तावेज

लोन सही व्यक्ति या लाभार्थी वर्ग तक पहोची है या नहीं यह जानने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए होते है। इसके कारण बैंक और सरकार को पता चलता है की किस व्यक्ति के पास यह लोन पहोची है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया में भी लोन के दस्तावेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

अगर आप होम लोन के लिए आवेदन करने की सोच रखते है तो यहाँ दर्शाए गए दस्तावेजों को इकठा कर लेना योग्य है।

महिला होम लोन के डॉक्युमेंट्स

  • सही से भरा हुआ आवेदन पात्र (फॉर्म)
  • नए पासपोर्ट साइज के फोटोज
  • रोजगार स्टेटस डॉक्युमेंट्स
  • आधार कार्ड और पेनकार्ड
  • पते का प्रमाणपत्र
  • व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड
  • पिछले छह महीनों की बैंक स्टेटमेंट
  • सैलरी स्लिप

ऊपर दिख रहे तमाम दस्तावेज और योग्य तरीके से भरा हुआ फॉर्म लेकर आप सरलता से इस होम लोन के लिए आवेदन कर सकती है। इसमें आपको सभी डॉक्युमेंट्स ओरिजिनल और कॉपी में जरूरत पड़ सकती है। इसलिए सभी दस्तावेज और उनकी कॉपी को ध्यान से रखे।

होम लोन की आवेदन प्रक्रिया

बहुत सी महिलाए ऐसी है की जो होम लोन लेना चाहती है, मगर उसकी आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती। इसी वजह से कुछ बार ऐसा भी होता है की उनकी लोन को मंजूरी नहीं मिल पाती। इसी वजह से सबसे पहले आवेदन करने की प्रक्रिया को जान लेना बहुत जरूरी है।

यहाँ दर्शाई गयी तमाम प्रक्रिया के आधार पर आप इस आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।

  • सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लीजिये की आप किस बैंक से लोन ले रहे है।
  • फिर उस बैंक में जा कर होम लोन से जुडी तमाम जानकारी को हासिल कर लीजिये।
  • बाद में यह तय करे की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन करनी है या ऑफलाइन।
  • फिर अपनी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करे।
  • इसका फॉर्म भरे और साथ में सभी जरूरी दस्तावेजों को भी जोड़े।
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आप किसी भी नजदीकी बैंक में जा सकते है।

सवाल जवाब (FAQ)

बहुत सी महिलाए ऐसी है जो इस लोन के तहत अपने सुनहरे भविष्य के लिए घर बनाना चाहती है। उनके मन में इस लोन को लेकर कही तरह के प्रश्न खड़े होते है। ऐसे ही सवालों में से मुख्य प्रश्नो के उत्तर को यहाँ दर्शाया गया है।

(1) महिला होम लोन क्या है इसके बारे में जानकारी दीजिये?

किसी भी महिला को अपना खुद का घर बनाना हो तब सरकार तरफ से दी जाती एक सुरक्षित लोन को महिला होम लोन नाम दिया गया है।

(2) क्या महिलाओ के लिए यह लोन सुरक्षित है?

जी हां, महिलाओ के लिए यह बिलकुल सुरक्षित लोन है, जिसमे कम व्याज दर पर सरलता से लोन प्राप्त होती है।

(3) महिलाओ को कितने तक का लोन मिल सकता है?

लोन की रकम राशि महिला के आवेदन और उसकी जरूरत पर निर्भर करती है। ज़्यादा से आपको इसमें 15 करोड़ तक का लोन मिल सकता है।

आशा करती हु महिला होम लोन के बारे में पूरी जानकारी अच्छे से दे पायी हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे अपने मित्रो के साथ शेयर करना बिलकुल न भूले।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

MyTahuko
Logo