Pashupalan Loan Yojana: योग्यता, डॉक्युमेंट्स, आवेदन की पूरी जानकारी

Pashupalan Loan Yojana: योग्यता, डॉक्युमेंट्स, आवेदन की पूरी जानकारी

हमारे देश की कुल जनता का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो कृषि क्षेत्र पर निर्भर रहता है, यानि की वह वर्षो से खेती और पशुओ को संभालते है। ऐसे लोगो को अपने पशु व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सर्कार द्वारा पशुपालन लोन योजना दी जाती है। जिसके कारण उन्हें पशुपालन करने में आसानी रह सके।

ग्रामीण समाज में रहने वाले लोगो के लिए यह एक बेहद ही खास और जरूरी योजना है। हालांकि इस योजना का लाभ केवल वह ले सकते है जो कृषि या पशुपालन क्षेत्र से जुड़े हो। भारतीय नागरिकता वाले पुरुष एवं महिलाओ दोनों इस प्रकार की योजनाओ का लाभ उठाने के लिए सक्षम माने जाते है।

इस योजना के तहत आपको कुल एक लाख से दस लाख तक का लोन मिल सकता है। जो लोग गांव में रहते है और उन्हें पशु से जुड़े किसी व्यवसाय को आगे बढ़ाना है तो वह इस लोन का उपयोग कर सकते है। गाय, भैंस, बकरी, भेद और मुर्गे जैसे किसी भी पशु के पालन के लिए आपको लोन मिल सकती है।

Pashupalan Loan Yojana

बहुत से लोग ऐसे है जो पशु व्यवसाय में जुड़े है लेकिन पशुपालन का खर्च ज़्यादा आता है, जिस वजह से लोग इस काम को करना बंद कर रहे है। इस समस्या को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पशुपालन लोन योजना का निर्माण किया गया है। जिसमे पशुपालको को 10 लाख तक की लोन दी जाती है।

सही पात्रता मापदंडो के आधार पर आप सरलता से इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है। हमारे भारतीय ग्राम्य समाज का एक ऐसा बड़ा सा हिस्सा है जो पशुपालन से जुड़ा है। उनके कारण ही डेरी और अन्य उद्योग चल पाते है। इसलिए पशुपालको की सुरक्षा के लिए यह लोन जरूरी साबित होता है।

पशुपालन लोन योजना क्या है?

भारत में वर्षो से लोग खेती करते आये है, इस व्यवसाय से कही लोगो का जीवन निर्वाह चलता है। ग्राम्य भारत के कही लोग पशुपालन से भी जुड़े हुए है। उनके लिए बनाई गयी सरकारी स्किम को पशुपालन लोन योजना का नाम दिया गया है। अब तक कही लोग इसका लाभ भी उठा चुके है।

किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक से जुड़ कर आप इस लोन को ले सकते है। इस लोन के तहत 25% से लेकर 35% तक की सब्सिडी भी दी जाती है। जिस वजह से पशुपालक वर्ग को इसे वापस चुकाने में अधिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। पशुपालक लोगो के लिए यह एक बेहद ही खास स्किम है।

पशुपालन लोन योजना के बारे में

अगर आप ग्राम्य विस्तारो में रहते है और पशुपालन के व्यवसाय से जुड़े है तो आप इस लोन योजना के लिए पात्र है। हालांकि इस लोन को लेने के लिए आपके पास थोड़े ज़्यादा पशु होने चाहिए, यदि पशुओ की मात्रा थोड़ी कम है तो यह लोन नहीं मिल सकता है।

इसलिए इस लोन से जुडी तमाम मुख्य जानकारी के बारे में जान लेना बहुत जरूरी है। जो आपको यहाँ निचे दर्शाए गए टेबल द्वारा सरलता से समझ आ जाएगी।

योजना का विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
योजना का नाम पशुपालन लोन योजना
उद्देश्य पशुपालकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
दुग्ध उत्पादन बढ़ाना
पशुधन विकास को प्रोत्साहन
लोन राशि ₹50,000 से ₹10 लाख तक
(पशु प्रकार और संख्या पर निर्भर)
ब्याज दर 7% – 9% प्रति वर्ष
(सरकारी सब्सिडी के साथ)
ऋण अवधि 3 से 7 वर्ष
(मोराटोरियम अवधि सहित)
पात्रता
  • भारतीय नागरिक
  • आयु: 18 – 60 वर्ष
  • पशुपालन का अनुभव
  • जमीन/शेड का स्वामित्व
आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जमीन के कागजात
  • पशुपालन प्रमाण पत्र
  • बैंक स्टेटमेंट (6 महीने)
आवेदन प्रक्रिया
  • नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करें
  • ऑनलाइन आवेदन (यदि उपलब्ध)
  • पशु चिकित्सक द्वारा प्रमाणित योजना प्रस्तुत करें
विशेष लाभ
  • महिला पशुपालकों को अतिरिक्त छूट
  • बीमा कवर सहित
  • तकनीकी मार्गदर्शन निःशुल्क

पशुपालन योजना का उद्देश्य और लाभ

ज़्यादातर सभी सरकारी योजनाओ का कोई ना कोई एक मुख्य उद्देश्य जरूर होता है, जिस वजह से इस योजना को शुरू किया जाता है। वैसे ही इस योजना का भी एक मुख्य हेतु है की पशुपालन वर्ग को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उनके व्यवसाय को नै ऊंचाई तक ले जाना।

अधिकांश सरकारी योजनाए सामान्य नागरिको के लाभ के लिए ही बनी होती है। इस योजना से भी कही फायदे होते है, जैसे की

पशुपालक वर्ग के लिए खास

  • यह योजना मूल रूप से देश के पशुपालक वर्ग को ध्यान में रखते हुए बनाई गयी है।
  • जो लोग पशुपालन करते है उनको इसके तहत सरकार द्वारा लोन दी जाती है।
  • पशु की देखरेख एवं उनके खर्च को इस लोन द्वारा सरलता से पूरा किया जा सकता है।

आर्थिक सहायता मिलती है

  • ग्रामीण इलाको में रहने वाले लोगो को इस लोन द्वारा आर्थिक सुविधा प्रदान होती है।
  • जिस वजह से वह अपने पशुपालन के खर्च को आसानी से उठा सकते है।
  • साथ ही इसके कारण उनको अपने पशुपालन को आगे ले जाने में भी आर्थिक मदद मिलती है।

रोजगार विकास के लिए

  • केवल पशुपालन करने वाले मालिक को ही नहीं लेकिन वहां काम करने वाले सभी को रोजगार मिलता है।
  • ग्राम्य समाज में रोजगार की कमी होने की वजह से जो परिस्थिति ख़राब होती है उसका भी समाधान होता है।
  • केवल इस एक कार्य की वजह से कही गरीब परिवारों की महिलाए एवं पुरुषो को रोजगार मिलता है।

आसान ईएमआई की सुविधा

  • कुछ लोन ऐसी होती है की जिनकी वजह से लोन लेने वाले व्यक्ति पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।
  • लेकिन पशुपालन लोन को वापस करने के लिए ज़्यादा समय दिया जाता है, इसी वजह से परेशानी नहीं होती।
  • हर महीने एक सरल ईएमआई सुविधा द्वारा पांच वर्ष तक आप इस लोन को दे सकते है।

पशुपालन लोन योजना के पात्रता मापदंड

बहुत से लोग इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते होंगे लेकिन अयोग्य होने के कारण वह इस योजना के लाभ नहीं पाते। इसलिए सबसे इसके सभी पात्रता मापदंडो को ध्यान से जान लेना जरूरी है। इसलिए हमने यहाँ पशुपालन लोन योजना से जुड़े सभी योग्यता मापदंडो की जानकारी निचे दी है।

  • उमीदवार मूल रूप से भारत का निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष से 65 साल तक की होनी चाहिए।
  • जो भी व्यक्ति योजना का लाभ ले रहा है वह पशुपालक होना चाहिए।
  • आवेदन कर्ता व्यक्ति के पास पशुपालन के लिए पर्याप्त जमीन की आवश्यकता होती है।
  • एसबीआई बैंक में व्यक्ति का एक अकाउंट होना चाहिए।
  • उसने पहले से कोई अन्य लोन नहीं लिया होना चाहिए।
  • व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर और बैंकिंग रिकॉर्ड देखा जाता है।
  • व्यक्ति के पास पशुपालन का अनुभव और शिक्षण होना चाहिए।
  • थोड़े ज़्यादा पशु मौजूद हो तभी यह लोन मिल सकता है।

यदि आपमें भी यहाँ दर्शाई गयी सारी विशेषताए मौजूद है, तो आप इस लोन को लेने के लिए योग्य माने जाते है। यहाँ दर्शाए गए किसी भी योग्यता मापदंड से आप नहीं मेल खाते तो आपको यह लोन नहीं मिलेगा। इसलिए लोन लेने से पहले यह जान ले की आप इसके लिए सही है या नहीं।

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अधिकतर सभी सरकारी योजनाओ का आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। जिस वजह से यह पता चले की लोन किस व्यक्ति ने लिया है। सरकार तक यह जानकारी भी पहुंच सके की उनकी बनाई गयी योजना लाभार्थी या लक्ष्यांक वर्ग तक पहुंची है या नहीं।

भारतीय स्टेट बैंक में जा कर आप यह लोन लेने की सोच रहे है तो सबसे पहले यहाँ दर्शाए गए सभी दस्तावेजों को इकठा कर लेना योग्य है।

  • व्यक्ति का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक पासबुक का विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाती का प्रमाणपत्र
  • व्यक्ति का पैनकार्ड
  • व्यवसाय की रिपोर्ट
  • व्यक्ति का पता
  • मोबाईल नंबर आदि,

योजना का आवेदन कैसे करे

इस बेहद ही कल्याणकारी योजना के तहत अनेक लोग लाभ लेना चाहते है। लेकिन अयोग्य जानकारी के कारण कभी कभार उनकी लोन को मंजूरी नहीं मिल पाती। इसलिए लोन की संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया को यहाँ दर्शित किया गया है।

यहाँ दर्शाए गए सभी स्टेप्स को फॉलो कर के आप आसानी से पशुपालन लोन के लिए आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको अपने किसी भी नजदीकी एसबीआई बैंक की शाखा में जाना है।
  • वहा से पशुपालन लोन से जुडी सभी जानकारी को हासिल कर लेना है।
  • बाद में इसके आवेदन पत्र लेकर सही तरह से भर देना है।
  • इस फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ना है।
  • फिर आवेदन पत्र और डाक्यूमेंट्स को बैंक अधिकारी को दे दीजिये।
  • फिर अधिकारियो द्वारा तमाम डाक्यूमेंट्स और पशुपालन जमीन की जाँच की जाएगी।

यह सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सरकार द्वारा रकम को सीधा व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। आप चाहे तो आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन भी कर सकते है।

आशा करती हु पशुपालन लोन योजना की पूरी जानकारी अच्छे से दे पायी हु। पोस्ट पसंद आयी तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे, तब तक के लिए टेक केयर।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

MyTahuko
Logo