Paytm से Personal Loan कैसे ले | घर बैठे मोबाइल से लोन ले

Paytm से Personal Loan कैसे ले | घर बैठे मोबाइल से लोन ले

अब Paytm से Personal Loan प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है। बस आपको एप्प में अपनी डिटेल्स भरनी है, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करना है और लोन मिल जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया में कोई पेपर वर्क नहीं, सब कुछ Online Digital तरीके से हो जाता है।

Paytm App खुद लोन नहीं देता, लेकिन उनके पास 20 से भी ज्यादा Loan Providers है। जो व्यक्ति की Credit Profile के आधार पर 15 लाख तक का Instant Loan ऑफर करते है। लोन अप्प्रूव होने पर यह पैसे सीधे आपके बैंक खाते में आ जाते है।

यदि आप पेटीएम का एप्लीकेशन यूज़ करते है तो यह संपूर्ण प्रक्रिया आपके लिए आसान होने वाली है। यूज़ नहीं करते तो आपको सबसे पहले पेटीएम एप्प पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आप इनकी सभी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Paytm से Personal Loan कैसे ले

जीवन में कही ऐसी परिस्थितिया आ जाती है जिसमे हमें तुरंत पैसे की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में आपको जरुरत पड़ती है एक अच्छे लोन देने वाले एप्प की। तो किसी भी फालतू एप्प में अपना समय गवाने के बजाय आप सीधा Paytm App पर भरोसा कर सकते है।

पेटीएम कंपनी के साथ भारत के सबसे विश्वनीय Lending Partners जुड़े है। जैसे Tata Capital, Hero Fincorp, Poonawalla Fincorp, HDFC Bank वगेरा। यहाँ 100% Digital और Transparent paperless loan journey होती है, जो मात्र 5 से 10 मिनट में पूरी हो जाती है।

Paytm Loan के लिए पात्रता और डाक्यूमेंट्स

लोन सरलता से मिल सकता है, लेकिन उसके लिए आपकी सही पात्रता भी होनी चाहिए। जिसके लिए निचे दर्शाये महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझ लीजिये।

  • आपकी नागरिकता भारतीय मूल की हो।
  • आयु सिमा 21 से 60 में होनी चाहिए।
  • आपके नाम कोई बड़ा लोन बाकी ना हो।
  • आपको 1 साल से सैलरी मिल रही हो।
  • महीने की सैलरी न्यूनतम 20 हजार हो।
  • आपके खिलाफ कोई केस ना दर्ज हो।
  • सिबिल स्कोर 700 से अधिक होना चाहिए।

यदि आपके पास ये सभी योग्यताये है, तो आप लोन लेने के लिए सही उमेदवार माने जायेगे। अब बात कर लेते है Paytm Personal Loan के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की।

  • आधार कार्ड (पहचान के लिए)
  • पैन कार्ड (फाइनेंसियल डाटा के लिए)
  • सैलरी स्लीप (सही इनकम के लिए)
  • बैंक स्टेटमेंट (फाइनेंसियल वेरिफिकेशन)

बस ये 4 डाक्यूमेंट्स है तो आप Online paytm loan apply करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ज्यादा लोन के लिए एक्स्ट्रा दस्तावेज की भी जरूर पड़ सकती है। कुछ केस में इनकम टैक्स रिटर्न की डिटेल्स भी देनी पड़ती है।

Paytm Personal Loan Apply की प्रक्रिया

यहाँ बिलकुल सरल स्टेप्स में Paytm से Personal Loan लेने की प्रक्रिया को बताया गया है। जिसके लिए आपके मोबाइल में Paytm App Installed होना जरुरी है। अगर अभी तक आप डाउनलोड नहीं किया तो पहले वो कर लीजिये।

(1) लोन की प्रक्रिया शुरू करे

Paytm Personal Loan 1

  • सबसे पहले पेटीएम एप्प को ओपन करे।
  • निचे स्क्रॉल कर के Personal Loan सेलेक्ट करे।

Paytm Personal Loan 2

  • अब Paytm Loan की विशेषताएं दिख जाएगी।
  • I Agree बॉक्स में क्लिक कर दीजिये।
  • फिर Get It Now बटन पर क्लिक करे।
  • लोन का ऑप्शन ना दिखे तो सर्च कर लीजिये।

(2) पैन नंबर डिटेल्स भरे

  • नेक्स्ट स्क्रीन में अपनी बेसिक डिटेल्स भरनी है।
  • सबसे पहले अपना PAN Number एंटर करे।
  • फिर आगे Date Of Birth डाल दीजिये।
  • अपना सही Email Address एंटर करे।
  • इसे सबमिट कर के नेक्स्ट स्टेप में आगे जाये।

(3) अपनी जॉब के बारे में बताये

  • अब आपको Occupation Type पूछा जायेगा।
  • वहा आप कैसे पैसे कमाते है वो पसंद करे।
  • अपनी Source Of Income बता सकते हो।
  • इनकम से जुड़े प्रूफ भी मांगे जा सकते है।

(4) KYC Verification पूरा करे

  • आगे आपको अपनी सेल्फी अपलोड करनी है।
  • लोन से पहले इस तरह का वेरिफिकेशन जरुरी है।
  • सेल्फी कैसे क्लिक करनी है उसका निर्देश पढ़े।
  • निर्देश अनुसार सही फोटो अपलोड कर दीजिये।
  • अंत में पसंद करे की आप लोन क्यों ले रहे हो।

(5) अपने Loan Offers देखे

  • इतने स्टेप करने पर आपके सामने लोन्स दिख जायेगे।
  • पेटीएम आपको एक लिमिट की लोन ऑफर देगा।
  • जिसमे 50 हजार से 15 लाख तक की लिमिट होती है।
  • आगे अपना लोन अमाउंट पसंद कर लीजिये।
  • फिर कितने महीने में वापस करना है वो देखे।
  • EMI & Monthly Repayment की जानकारी समझे।

सब अच्छे से देख लेने के बाद अपना Loan Amount सेलेक्ट कर के Loan Approval होने का इंतजार करे। यदि आप लोन के लिए योग्य होंगे तो कुछ ही मिनटों में पैसे आपके Bank Account में ट्रांसफर हो जायेगे।

Paytm Loan का ब्याज दर और फीस

Paytm कंपनी द्वारा मिलने वाले पर्सनल लोन पर ब्याज दर निम्नलिखित प्रकार से हैं।

Interest Rate

  • 1.5% से 3.5% प्रति माह (18% से 35% सालाना)
  • ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर और इनकम पर निर्भर होता है।
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर हो तो कम ब्याज देना पड़ता है।

Processing Fees

  • 1% से 3% (मुख्य लोन अमाउंट पर)
  • कुछ लेंडर की फीस इससे अधिक भी हो सकती है।

Late Payment Charges

अगर आप EMI समय पर नहीं भरते हैं, तो ₹500 से ₹1000 तक का पेनल्टी लग सकता है। पेनल्टी के चार्जिस लेंडर कंपनी अनुसार विभिन्न भी हो सकते है।

Prepayment Charges

  • कुछ लोन प्रोवाइडर्स प्रीपेमेंट पर अतिरिक्त फीस लेते हैं।
  • इसकी जानकारी आपको लोन लेने से पहले देख लेनी चाहिए।

इसके अलावा कोई एक्स्ट्रा चार्जिस नहीं लगते। लेकिन फिर भी आपको लोन प्राप्त करने से पहले सब कुछ अच्छे से चेक कर के सुनिश्चित कर लेना है। अधिक जानकारी के लिए आप Paytm की मुख्य वेबसाइट पर जा सकते है।

FAQ’s

लोन लेते समय कही प्रश्न मन में होते है, यहाँ ऐसे ही सवालो का जवाब देने का प्रयास किया है।

(1) Paytm Loan में कितना लोन मिलेगा?

आपको कितना लोन मिलेगा ये आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। Paytm में ज्यादा से ज्यादा 15 लाख तक का लोन मिलना संभव है।

(2) लोन अप्रूवल में कितना समय लगता है?

अगर आपके सभी डॉक्यूमेंट्स सही हैं, तो लोन कुछ मिनट से लेकर 24 घंटे के अंदर अप्रूव हो सकता है। कभी-कभी वेरिफिकेशन के लिए थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है।

(3) EMI छूटने पर क्या होगा?

इस केस में लेट पेमेंट फीस लग सकती है, जो ₹500 से ₹1000 तक होती है। साथ ही क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है, जिससे भविष्य में लोन लेना मुश्किल होगा। ज्यादा गंभीर केस में आपके खिलाफ लीगल एक्शन भी हो सकता है।

(4) Paytm से लोन लेना सुरक्षित है?

हां बिलकुल, Paytm RBI-रेगुलेटेड लेंडर्स के साथ काम करता है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है। हमेशा ऑफिशियल Paytm ऐप या वेबसाइट से ही लोन लें और किसी तीसरे पक्ष को अपनी डिटेल्स न दें।

आशा करता हु Paytm Loan की पूरी जानकारी आपको मिल गयी है। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

We will be happy to hear your thoughts

Leave a reply

MyTahuko
Logo